मुंबई समेत महाराष्ट्र में हुए छात्रों के हिंसक आंदोलन के पीछे सोशल मीडिया स्टार "हिंदुस्तान...

Swati
0
News24 Hindi
News24 Hindi: पढ़ें देश दुनिया की ताज़ा ख़बरें, हिंदी में ताज़ा समाचार(Hindi News), ब्रेकिंग न्यूज़(Breaking News), वीडियो, तस्वीरें, क्रिकेट, बॉलीवुड (भारतीय फिल्म उद्योग), व्यवसाय, भारतीय अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, गैजेट्स, नवीनतम तकनीकी समाचार। ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए न्यूज़ 24 से जुड़े रहें। 
मुंबई समेत महाराष्ट्र में हुए छात्रों के हिंसक आंदोलन के पीछे सोशल मीडिया स्टार "हिंदुस्तान भाऊ"।
Jan 31st 2022, 13:40, by Vinod Jagdale

मुंबई:- दसवीं और बारवी के बोर्ड के ऑफलाइन इम्तिहान रद्द कर ऑनलाइन तरीके से लेने की मांग को लेकर आज मुंबई समेत महाराष्ट्र के छात्र आक्रामक आंदोलन करते नज़र आये। धारावी में स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के घर के बाहर छात्रों ने आंदोलन करते हुए तोड़फोड़ भी की। धारावी के अलावा नागपुर, औरंगाबाद और उस्मानाबाद में भी छात्र सड़क पर उतरे। धारावी में आंदोलन कर रहे छात्रा ने बताया कि वो सोशल मीडिया स्टार "हिंदुस्तानी भाऊ" यानी विकास पाठक के कहने पर वो सड़क पर उतरे। जाहिर है हिंदुस्तान भाऊ ने इस आंदोलन के लिए छात्रों को उकसाया। हिंदुस्तान भाऊ का एक वीडियो वायरल हुवा है जिसमें वो सरकार को चेतावनी दे रहा हैं।

हिंदुस्तानी भाऊ ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन इम्तिहान लेने के मांग का समर्थन करते हुए पोस्ट शेयर की थी और स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ से मिलने इनके धारावी के घर चला गया। इस वक़्त छात्र बड़ी तादाद में मौजूद थे। स्थिती को बिगड़ता देख मुंबई पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा 

सोशल मीडिया में हिंदुस्तानी भाऊ का एक वीडियो वायरल हुवा है इस वीडियो में दिख रहा है की वो एक गाड़ी में बैठकर सरकार को चेतावनी दे रहा है। इस वीडिओ में बो कह रहा है कि "यह छात्रों की ताक़त है वर्षा गायकवाड़ जल्द से जल्द इम्तिहान रद्द करें,छात्रों की फ़ीस माफ करें यह निवेदन दिया गया है पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि यह निवेदन वर्षा गायकवाड़ के पास दिया जायेगा, इतना करने के बाद भी सरकार सुनती नहीं है तो इसी ताकत के साथ फिरसे रास्ते पर उतरेंगे यह छात्र अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे है उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

मुंबई पुलिस ने इस मामलें में हिंदुस्तानी भाऊ के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस इस आंदोलन के वीडियो को बारीकी से जांच शुरू कर की है और इसमें और कुछ गिरफ्तारियां हो सकती है। पुलिस ने मंत्री वर्षा गायकवाड़ के घर और सरकारी बंगले की सुरक्षा बढ़ा दी है।

]]>

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)