किसानों के लिए निर्मला सीतारमण कर सकती हैं 5 बड़े ऐलान, 2022 तक आय दोगुनी करने के वादे का देंगी हिसाब!

Swati
0
बिज़नेस न्यूज: Business News in Hindi - Business Samachar | बिजनेस समाचार, व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें | Navbharat Times
बिज़नेस न्यूज हिंदी में | Business News in Hindi - पढ़ें व्यवसाय समाचार, कारोबार की ताज़ा खबरें Navbharat Times पर 
किसानों के लिए निर्मला सीतारमण कर सकती हैं 5 बड़े ऐलान, 2022 तक आय दोगुनी करने के वादे का देंगी हिसाब!
Feb 1st 2022, 00:30

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) आज देश का बजट (Budget 2022) पेश करेंगी। इस बजट से तमाम वर्गों को कई उम्मीदें हैं और उसमें भी सबसे अधिक उम्मीदें किसानों (Budget 2022 for farmers) को हैं। माना जा रहा है कि इस बजट में मोदी सरकार किसानों को बड़ा तोहफा दे सकती है। इस बजट में किसानों के लिए बहुत सारी घोषणाएं होने का अनुमान इसलिए भी लगाया जा रहा है कि क्योंकि इसी साल यूपी में चुनाव हैं। यूपी की अधिकतर आबादी एग्रिकल्चर सेक्टर (Budget 2022 for agricultre sector) से जुड़ी हुई है। ऐसे में एग्रिकल्चर सेक्टर के लिए बड़ी घोषणाएं करना सीधे-सीधे मोदी सरकार का चुनावी फायदा पहुंचा सकता है। इतना ही नहीं, मोदी सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी (Farmers income double) करने का लक्ष्य रखा था, जिसे सरकार हर बजट में दोहराती भी रहती है, इस बार उसका भी हिसाब देना होगा। इस बार हो सकती हैं ये घोषणाएं 1- फिर से बढ़ सकता है किसानों को ऋण मुहैया कराना का लक्ष्य, मौजूदा 16.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर किया जा सकता है 18 लाख रुपये। 2- पीएम किसान सम्मान निधि की राशि में की जा सकती है बढ़ोतरी, मौजूदा की सालाना 6000 रुपये की सहायता को बढ़ाकर किया जा सकता है 9000 रुपये। 3- किसानों की मांग पर सरकार किसी तरह के खास राहत पैकेज की कर सकती है घोषणा। 4- किसानों को सस्ते उर्वरक और कीटनाशक का तोहफा भी सरकार इस बजट के जरिए दे सकती है, जिससे सब्जियों के दामों में भी गिरावट आ सकती है। 5- पिछले दिन खत्म हुआ किसान आंदोलन सबसे अधिक एमएसपी को लेकर चिंता की वजह से हुआ था। ऐसे में इस बार के बजट में किसानों के लिए एमएसपी से जुड़ी कोई खास घोषणा हो सकती है। पिछले बजट में किसानों के लिए था क्या? फरवरी 2021 के बजट पर किसानों की खास नजर थी, क्योंकि उस वक्त किसान कानून के खिलाफ करीब दो महीने से तमाम किसान प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, तब किसानों को कोई बड़ी राहत नहीं मिली था, सिवाय आश्वासन के। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की थी कि 2021-22 में किसानों को अधिक कृषि ऋण उपलब्‍ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। फरवरी 2020 में 15 लाख करोड़ रुपये की घोषणा हुई थी, जिसे फरवरी 2021 में मामूली बढ़ाकर 16.5 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया। साथ ही कृषि उत्पादों के एक्सपोर्ट में 22 और उत्पादों को शामिल करने की घोषणा हुई थी। किसानों की आय दोगुनी करने पर हमेशा हुई बात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमाम घोषणाएं करने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने की बात भी छेड़ी। उन्होंने कहा कि सरकार साल 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के अपने लक्ष्य पर अभी भी कायम है। यह भी कहा गया था कि पीएम मोदी ने 4 करोड़ से अधिक किसानों और महिलाओं को सीधे नकद राशि मुहैया कराई है।

You are receiving this email because you subscribed to this feed at blogtrottr.com.

If you no longer wish to receive these emails, you can unsubscribe from this feed, or manage all your subscriptions.

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)