Woman upset from obscene gestures of police officer, suicide warn / महिला ने कैमरे में कैद की एएसआई की गंदी करतूतें, सस्पेंड

Swati
0
पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले एएसआई और डीए लीगल को कमिश्नर ने सस्पेंड कर दिया है। महिला की बहादुरी देखिए, उसने एएसआई जसबीर सिंह ने रिश्वत के एक लाख रुपये देते समय इसका वीडियो बनाकर पुलिस कमिश्नर को दे दिया था। कमिश्नर ने इस आधार पर दोनों के खिलाफ सस्पेंशन की कार्रवाई की।

इससे पहले पुलिस अधिकारी के अश्लील व्यवहार से तंग महिला ने आरोपी पर कार्रवाई न होने पर बच्चों समेत सुसाइड करने की धमकी दी थी। मामला पंजाब के अमृतसर का है। यहां न्यू अमृतसर निवासी एक महिला ने एएसपी के रीडर पर अश्लील व्यवहार करने और रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।

महिला ने चेतावनी दी है कि अगर एसीपी के रीडर एएसआई जसबीर सिंह, हेड-कांस्टेबल रविंदर कुमार और डीए लीगल के खिलाफ केस दर्ज न किया गया तो वह अपने बच्चों के साथ पुलिस कमिश्नर के दफ्तर के बाहर सुसाइड कर लेगी।

महिला का आरोप है कि उसने अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई तो एएसआई जसबीर सिंह ने उनसे रिश्वत के एक लाख रुपये ले लिए। उसने इसका वीडियो बनाकर पुलिस कमिश्नर को दे दिया। कमिश्नर ने दोनों आरोपियों को सस्पेंड कर दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एएसआई उसके मोबाइल पर अपने सरकारी नंबर से एसएमएस भी भेजता था। इसके अलावा वह उसके घर आता और बेडरूम में बैठ जाता था। इसी कारण उसने अपने कमरे में कैमरा लगवाया था।

महिला ने बताया कि उसके पहले पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी 2009 में की। पति पंजाब रोडवेज में बड़े पद पर हैं। 2009 से 2012 तक वह पति के साथ अमृतसर में रही। इसके बाद पति उसे चंडीगढ़ ले गए।

चंडीगढ़ में पता चला कि पति की पहले भी शादी हुई थी। इस पर उसका झगड़ा हुआ और पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जुलाई 2014 में उसने चंडीगढ़ पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत दी। वहां से शिकायत अमृतसर भेज दी गई। पुलिस कमिश्नर ने इसे एसीपी हेड-क्वार्टर हरकमल कौर के पास भेज दिया।

एसीपी ने जांच की, लेकिन उनके रीडर एएसआई जसबीर ने उसके केस में ज्यादा रुचि दिखानी शुरू की। वह उसे अपने फोन से मैसेज करता और अश्लील बातें करता। इसके अलावा घर आ जाता, कई बार बेटे ने बाहर से वापस भेज दिया। वह फोन नहीं उठाती तो रविंदर कुमार से फोन करवाता।

आरोपी ने कहा कि उसके अधिकारी डिमांड कर सकते है, इसलिए उसे एक लाख रुपये दिए जाएं। फिर उसे सिविल अस्पताल के पास बुलाया गया और वहां पर डीए लीगल को भी बुला लिया गया। वहां कहने लगे कि 50 हजार रुपये दे दो, क्योंकि डीए लीगल ने ही केस संबंधी अपने सारे सुझाव देने है।

उस समय उसने 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद भी जसबीर फोन करता रहा और छह जुलाई को घर पर आ गया। वह सीधे आकर बेडरूम में बैठ गया और वहां पर उसने एक लाख रुपये लिए। साथ ही अश्लील हरकतें भी की।

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)